ये दिल मेरा
सीने में मेरे
ज़रा इस तरफ
हाँ यहीं बीच में
थोड़ा सा इधर
हाँ बांयें, थोड़ा और
बस यहीं
ये दिल मेरा
मेरे सीने के अंदर
शायद ज़रा टूट गया
टूट फूट गया
पहले तो ये ला दो
वो दिला दो
ये वाला नहीं वो वाला चाहिए
लाल नहीं पीला
हरा नहीं नीला
न ही कभी चैन से बैठा
न मुझे ही आराम करने दिया
पर अब
अब कुछ कहता ही नहीं
कहीं रूठ तो नहीं गया
हे भगवान
टूटा फूटा और अब रूठा
ये दिल है या किसीकी दिलरुबा
जब देखो नखरे
अरे दिल मेरा है
और मुझी से नाराज़ रहता है
सीने में जगह हथिया ली है
और सारा कारोबार समेट लिया
अब मैं अपने दिमाग़ को लेकर कहाँ जाऊं
इसकी तो कोई क़द्र ही नहीं करता
कोई नहीं पूछता
सब कहते हैं दिल का अच्छा है
वरना बेवकूफ है
हद्द हो गयी जनाब
न सोचा न समझा
और सर पे बेवकूफ का ताज रख दिया
आपकी इसी बात ने तो दिल तोड़ दिया
जी यही ...
दोस्त, ये दिल मेरा
मेरे सीने के अंदर
शायद ज़रा टूट गया है
टूट फूट गया है ...


