जुर्रत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जुर्रत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 जनवरी 2017

जुर्रत और ख़ता

धीर धीरे जुर्रतों को मेरी
मिल गया दर्जा एक ख़ता का
आहिस्ता आहिस्ता ही सही 
इस मक़ाम तक पहुँच ही गयी ज़िन्दगी
ग़नीमत है

तुम्हें याद तो होगा 
मैंने पहले ही कह दिया था 
मेरी पहली ज़ुर्रत पर ही टोक देना 
बात को वहीँ रोक देना 
तो शिकायत होगी

मैं समझ जाऊंगा
सुलझ जाऊँगा, बदल लूंगा रास्ता
तुम सही तरफ हो लेना
मैं बायें हाथ मुड़ जाऊंगा 

ख़ैर 'दोस्त' अब तो बीती बीत चुकी 
मेहरबानी उनके बर्दाश्त की
जो बर्दाश्त कीं जुर्रतें मेरी
फिर गले लगाया खता को भी
... अब और क्या इनायत होगी


डर नूतन से

ठीक है, ठीक है, माना  । क्या  माना ? यही, कि जनाब ने मुझे बुलाया नहीं था  । तो फिर ये टटपुँजिया सा वाहन लेकर यहाँ क्यों तशरीफ़ लाये हैं? क्या...