उसके बारे में, इसके बारे में, अपने बारे में
लोग आते हैं, मिलते हैं, हिलमिल जाते हैं
पर क्या कोई कुछ सोचता है दूसरों के बारे में
लगा था कि जी न पाऊंगा तुम्हारे बग़ैर मैं
थी ये कैसी ग़लत फेहमी अपने बारे में
वो हमसफ़र, हमनवां ये जाने-जिगर जानेजां
काश ये सब जानते इस ज़िन्दगी के बारे में
मैं जानता था तुम मेरी कमज़ोरी हो 'दोस्त'
पर मुझे पता न था अपनी ताक़त के बारे में
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें